ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने ज्वेलर्स से उड़ाई जंजीर, पुलिस जांच में जुटी
इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड स्थित राम ज्वेलर्स पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवक जंजीर लेकर भाग गए। दुकान मालिक नीतीश सोनी के दोनों युवक ग्राहक बनकर आए और जंजीर दिखाने को कहा। जंजीर देखने के बाद एक युवक ने फोटो खींचने के बहाने ध्यान भटकाया, इसी बीच दूसरा युवक मौका पाकर जंजीर लेकर बाहर खड़ी नीले रंग की कार में बैठकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर, सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने घटना पर रोष जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। यह भी पढ़ें- पुलिस बता मछली विक्रेता से जेवर ठगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.