ग्राहक बनकर आए दो शातिर बदमाश ज्वेलर्स दुकान से 6 लाख से अधिक के आभूषण लेकर फरार
समस्तीपुर, जून 9 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मां जानकी ज्वेलर्स में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार दो शातिर बदमाश दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 50 से 60 ग्राम सोने के लॉकेट और चकती लेकर फरार हो गए। चोरी किये गए आभूषण विभिन्न कैरेट के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हालांकि आभूषण मिलान के बाद ही कीमत का अनुमान लग सकेगा। पीड़ित दुकानदार शत्रुध्न साह ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। दोनों ने खुद को खरीददार बताते हुए पहले कुछ आभूषण देखने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से सोने की चकती और लॉकेट दिखाने को कहा। ग्राहक समझकर दुकानदार ने लॉकर से आभूषणों से भरा पैकेट निकालकर काउंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.