लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने चतुराई से लगभग 1.80 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने कबैया थाना में आवेदन देकर जेवरात की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी वार्ड नंबर 33 नया बाजार निवासी बबलू वर्मा के पुत्र विशाल कुमार कबैया थाना के पीछे मुख्य सड़क पर मां मनोकामना ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। विशाल कुमार ने बताया कि सोमवार को दो युवक मोटरसाइकिल से उनकी दुकान के पास पहुंचे। दोनों ने मोटरसाइकिल दुकान के बगल में खड़ी कर दी और ग्राहक बनकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकानदार के अनुसार पहले एक युवक ने चांदी का बजरंगबली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.