फिरोजाबाद, जून 1 -- दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहागनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए चोर आई फोन चुरा ले गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चार युवक मोबाइल फोन खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे और दुकान के सेल्समैन से विभिन्न मोबाइल फोन दिखाने को कहा। इसी दौरान दुकान में मौजूद भीड़ और व्यस्तता का फायदा उठाकर एक युवक ने मौका देखकर एक आई फोन अपनी जेब में रख लिया। कुछ देर बाद जब दुकान के कर्मचारियों ने मोबाइल की गिनती की तो आई फोन गायब मिला। मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोरों की पहचान शुरू कर दी ...