बिहारशरीफ, मार्च 25 -- ग्राहक परेशान, लेकिन छात्रावासों में गैस की नहीं किल्लत एससी छात्रावास में एक माह का स्टॉक उपलब्ध कस्तूरबा विद्यालयों में गैस की हो रही नियमित आपूर्ति, व्यवस्था दुरुस्त फोटो : एमडीएम : स्कूल में भोजन करते छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस को लेकर आम उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बनी हुई है। हालात यह है कि गैस बुकिंग कराने के चार से पांच दिन बाद भी सैकड़ों ग्राहकों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गोदामों और एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही। लेकिन, इसी बीच एक राहत भरी खबर है कि जिले के एससी छात्रावासों, अल्पसंख्यक छात्रावासों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में गैस की कोई कमी नहीं है। वहां आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। इस कारण जिला के दो एससी छात्रावास ...