अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। ग्राहक को लेकर फर्नीचर कारोबारी चचेरे-तहेरे भाई आमने-सामने आ गए। बीच सड़क लात घूंसे चलने से अफरातफरी मच गई। हथौड़ी से हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से अधिवक्ता का भाई लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराकर बमुश्किल बिगड़ते हालात को संभाला। मारपीट की घटना घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमंदान की है। यहां रहने वाले वसीम अकरम पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक मोहल्ले में उनकी फर्नीचर की दुकान है। आरोप है कि चाचा शहाबुद्दीन व उनके बेटे काफी समय से परिवार से रंजिश रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने उनकी दुकान के बराबर में उसी नाम से एक दूसरी दुकान खोल रखी है। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे ...