बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। ग्राहक को दिखाने के नाम पर सोने के जेवरात लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आभूषण की दुकान से सोने के जेवरात ग्राहक को दिखाकर बेचने के नाम पर लेने के बाद आरोपी ने अपने पास रख लिया। मांगने पर न पैसा दिया और न ही जेवरात लौटाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। प्रकरण में हर्रैया पुलिस ने सराफा दुकानदार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्रैया नगर पंचायत के गौतमबुद्धनगर निवासी सूर्यलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी इसी नगर पंचायत के कुंवर नगर में आभूषण की दुकान है। उनका आरोप है कि गत दो अप्रैल को विपक्षी ने ग्राहक को दिखाने के लिए सोने का हार, झाला और चैन उनकी दुकान से लिया। इनमें 105 ग्राम का सोना 18 कैरेट ...