रुडकी, मार्च 2 -- लक्सर, संवाददाता। होली पर्व पर बाजार में जबरदस्त रौनक दिखाई दी। सोमवार को ग्राहकों से बाजार गुलजार रहा। लोग खरीदारी करते नजर आए। महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक साथ बाजार में दिखे। अबीर-गुलाल सड़कों के किनारे खुले में बेचा जा रहा है। मिठाई, कपड़ा और परचून की दुकानें जगह-जगह सजी हुई हैं। ग्राहक भी बाजार में उमड़ पड़े हैं और दुकानों पर खरीदारी शुरू कर दी है। होली की मस्ती सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। पूरा बाजार होली के रंग में रंगा नजर आया। खोवा, मेवा, मिष्ठान, नमकीन के अलावा विभिन्न पकवानों के सामान से लोगों के झोले भरे नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...