नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिग्गज फ्रांसीसी कंपनी सिट्रॉएन ने अपनी कूपे-एसयूवी बसाल्ट (Basalt) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने इस कार की कीमतों में 40,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। जब सिट्रॉएन बसाल्ट को लॉन्च किया गया था तब इसकी शुरुआती कीमत कम रखी गई थी। हालांकि, कंपनी ने उस वक्त साफ कर दिया था कि वे कीमतें केवल शुरुआती ग्राहकों के लिए थीं। अब त्यौहारों के बाद कंपनी ने नए रेट लागू कर दिए हैं। इससे यह स्टाइलिश एसयूवी अब पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें अलग-अलग वैरिएंट्स के हिसाब से तय की गई हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही टेस्ला Model Y का 6-सीटर वैरिएंटअब इतनी हो गई कीमत बसाल्ट के एंट्री-लेवल यानी 'यू' वैरिएंट की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। जबकि टॉप-एं...