नई दिल्ली, मई 2 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने FY2026 ने ताबड़तोड़ सेल की है। हम बात कर रहे हैं कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स को रेवेन्यू में पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है। कंपनी ने यह शानदार मुकाम नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च के दम पर हासिल किया है। हालांकि, सेल के मामले में टाटा मोटर्स 78,811 यूनिट्स की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे आगे। इसके बाद दूसरे नंबर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (53,089 यूनिट्स) औ तीसरे नंबर पर महिंद्रा (42,721 यूनिट्स) रहा।महिंद्रा की ईवी सेल में 344% की ग्रोथ ऑटोमोटिव कंसल्टेंसी फर्म Jato Dynamics के डेटा के अनुसार महिंद्रा की इलेक्ट्रिक वीइकल सेल पिछले वर्ष के मुकाबले 344% बढ...