जहानाबाद, मई 24 -- वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुदरासी इंग्लिश में रविवार को ग्राम साथी संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं एवं भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान बैंक केवाईसी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल लेनदेन के बढ़ते उपयोग को देखते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

संस्थ...