नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- ओप्पो ने भारत में Oppo K14 Plus को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया था। कुछ दिन पहले ही फोन की पहली सेल शुरू हुई थी और अब कंपनी ने इसकी कीमत में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर दी है। यह स्मार्टफोन ओप्पो की मिड-रेंज K14 सीरीज का हिस्सा है। अब यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये तक महंगा हो गया है। फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है। फोन दो खूबसूरत कलर्स में आता है। अब इसे खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, चलिए एक नजर डालते हैं नई कीमतों पर...भारत में Oppo K14 Plus की नई कीमतें ओप्पो ने Oppo K14 Plus की नई कीमतों को ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट कर दिया है। अब इस फोन की शुरुआती कीमत बेस मॉडल के लिए 32,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है...