नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बीवाईडी (BYD) की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV - Sealion 7 इंडियन बायर्स को खूब पसंद आ रही है। यही कारण है कि फरवरी 2025 में लॉन्च होने के बाद से इस एसयूवी को 5 हजार से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं। इसके साथ ही सीलायन 7 भारत में बीवाईडी की सबसे तेजी से बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बन गई है। खास बात यह है कि कंपनी की यह भारत में सबसे महंगी मेनस्ट्रीम कार है। इसके बावजूद प्रीमियम ईवी खरीदने वाले ग्राहकों के बीच इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।बीवाईडी सीलायन 7 की खूबियां सीलायन 7 को बीवाईडी के खास इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी और Cell-to-Body कंस्ट्रक्शन मिलता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट में 82.56 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी क्लेम्ड NEDC रेंज 567 किलोमीटर है। इसके...