नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- इलेक्ट्रिक कारों की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत और E20 के चलते कस्टमर EV का रुख कर रहे हैं। वाहन पोर्टल की मानें, तो ईवी की सेल में पिछले साल के मुकाबले इस साल 95% की बंपर ग्रोथ हुई है। वाहन पोर्टल के अनुसार पिछले साल देश में 17924 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं। यह आंकड़ा इस साल सितंबर में बढ़ कर 34894 यूनिट तक पहुंच गया। इसके साथ ही पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की पहुंच पिछले साल के 5.7% से बढ़कर सितंबर 2026 में 8.2% हो गई।टाटा मोटर्स और महिंद्रा का दबदबा ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स 42.2% मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे है। जबकि, महिंद्रा की हिस्सेदारी 22.2% रही। विनफास्ट (VinFast) ने अपने पहले साल में मार्केट में 8.5% हिस्सेदारी हासिल की। वहीं, मारुति सुजुकी ने 3.1% मार्केट शेयर ...