सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले का बाजार होली का रंग चढ़ने लगा है। बाजार में उपलब्ध गुलाल-अबीर की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। होली के रंग में रंगे जिला मुख्यालय के बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। बाजार में मोदी-राहुल की कार्टून वाली पिचकारी की धूम बढ़ गई है। दुकानदारों के मुताबिक बच्चों के बीच स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमॉन, बाहुबली की पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं टैंक, बंदूक, बैटरी ऑपरेटिड इलेक्ट्रिक गन व कलम वाली पिचकारी भी लोगों को लुभा रही है। थोक बाजार में इनकी कीमत 500 से 1500 रुपये है। दुकानदार पंकज ने बताया कि लोग हर्बल रंग अधिक मांग कर रहे हैं। बाजारों में दोस्त, रिश्तेदारों को होली का उपहार देने के अलग-अलग तरह के गिफ्ट पैक मौजूद हैं। इनमें पिचकारी से लेकर तरह-तरह के रंग, गुब्बारे, स्प्रे, गुलाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.