नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भारतीय ग्राहकों को बीच हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हीरो स्प्लेंडर को बीते महीने कुल 3,36,856 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 8 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी की कुल बिक्री में अकेले स्प्लेंडर की हिस्सेदारी लगभग 67 पर्सेंट रही है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों और सेगमेंट्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।63% बढ़ी ग्लैमर की बिक्री बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स रही। एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 44,292 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नं...