नई दिल्ली, जुलाई 11 -- फॉक्सवैगन इंडिया की जून 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,467 यूनिट बेचीं। जबकि, मई में ये आकड़ा 2,467 यूनिट का था कंपनी के लिए वर्टूस सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी सेल्स लिस्ट में सबसे नीचे गोल्फ GTI रही। पिछले महीने इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। मई में भी इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। इस साल के पहले 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 6 यूनिट ही बिकीं हैं। वोक्सवैगन गोल्फ GTI एक सिंगल फुल-लोडेड वर्जन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 53 लाख रुपए है। इसमें कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। वोक्सवैगन गोल्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसवोक्सवैगन गोल्फ GTI में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) दिया है। ये इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में...