देवरिया, मई 4 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। खाड़ी में युद्ध विराम के बाद भी मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पेट्रोल पंप लोगों की जरूरत नहीं पूरी कर पा रहे है। किसी पर डीजल नहीं है तो किसी पर पेट्रोल। उधार तो दूर की बात है, अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद पंप संचालकों को समय से आपूर्ति नहीं मिल रही। आलम यह है कि समय से पहले ही पेट्रोल पम्प बन्द हो जा रहे है। कम्पनियों तेल आपूर्ति में कंजूसी अब भारी पड़ने लगी है। यह भी पढ़ें- जिले में डीजल आपूर्ति पर संकट गहराया, वाहन चालक परेशानपंप संचालकों की शिकायतें पम्प संचालकों के कहना है कि तेल कंपनियां किन्हीं कारणों से आपूर्ति को विलंबित कर रही हैं। भुगतान के बाद अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के दो दिन बाद भी टैंकर पंप के लिए रवाना नहीं किया जा रहा है। जिन कंपनियों के डिपो सुबह से ही खुल जाते थे, अब...