नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- देश में CNG कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की गाड़ियों की डिमांड बनी हुई है। बता दें कि अक्टूबर, 2026 में हुई CNG कारों की बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने फिर टॉप पोजिशन हासिल किया। बीते महीने इसे कुल 14,308 ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि, ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में इसकी 16,015 यूनिट बिकी थीं। इस तरह अर्टिगा की बिक्री में सालाना आधार पर 11 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं इस दौरान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 CNG कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही वैगनआर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर रही। डिजायर ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,695 यूनिट कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर मारुत...