बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- ग्राहकों का विश्वास ही हमारी पहली प्राथमिकता: महानचंद सरस्वती फोटो : महानचंद : नालंदा स्थित सेवन हिल्स रिसॉर्ट में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते मुख्य अतिथि शिशिर अग्रवाल, मुकुंद सहाय, सुनील कुमार, सुशील कुमार, महानचंद सरस्वती, गौरव सिंह, प्रेमचंद सरस्वती व मूलचंद सरस्वती। बिहारशरीफ। अत्याधुनिक अपग्रेड मिल से उच्च क्वालिटी की सरिया का निर्माण कर कामधेनु इस्पात लगातार 30 वर्षों से लोगों की पहली पसंद है। मजबूती स्थायित्व, भूकंप रोधी गुण के कारण आवासीय एवं वाणिज्यिक इमारत में इसके इस्तेमाल से काफी मजबूती आती है। उक्त बातें इंटरप्राइजेज के निदेशक महानचंद सरस्वती ने डीलर मीटिंग सह होली मिलन समारोह में डीलर्स भाइयों को बतायीं। उन्होंने कहा कि घर के बड़ों के मार्गदर्शन में व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारी पहली ...