नई दिल्ली, जुलाई 15 -- सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने जून सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बॉडी कहे जाने वाले सियाम में बताया कि इस साल जून में कंपनियों से डीलरों तक घरेलू यात्री वाहन डिस्पैच सालाना आधार पर 24.1% बढ़कर 388,144 यूनिट हो गया। ये जून 2025 में पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच 312,851 यूनिट था। दूसरी तरफ, पिछले महीने कुल टू-व्हीलर की बिक्री 18.6% बढ़कर 18,51,400 यूनिट हो गई, जो पिछले साल जून में 15,61,283 यूनिट थी। वहीं, डीलर्स को थ्री-व्हीलर की डिलीवरी पिछले महीने 26.1% बढ़कर 77,951 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 61,828 यूनिट थी। टॉप-10 SUVs की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की जून 2026 में 21,006 यूनिट बिकीं। वहीं, जून 2025 में इसकी 10,446 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 10,...