बगहा, जून 4 -- बेतिया, हसं। पर्यावरण संरक्षण के मामले में वाल्मीकि प्रोजेक्ट टाइगर ने भी रिकॉर्ड दर्ज किया है। यहां के वन क्षेत्र में ग्रासलैंड का रकबा 4000 हेक्टेयर से अधिक पहुंच चुका है। पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में राज्य स्तर पर यह एक बेहतरीन उपलब्धि मानी जा रही है।वीटीआर के जंगली क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को रोजगार देकर वीटीआर के ग्रासलैंड को और बेहतरीन किया जा रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप यहां के बाघों की संख्या 12 साल में 7 गनी बढ़ोतरी हुई है। वीटीआर के निदेशक सह संरक्षक गौरव ओझा ने बताया कि वीटीआर के ग्रासलैंड की वैज्ञानिक तरीके से मेंटेनेंस होने के कारण ही इसके फैलाव में बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें- वीटीआर आश्रयणियों की ब्रांडिंग करेंगे पक्षी उन्होंने बतायाकी ग्रासलैंड के आसपास के खरपतवार का लगातार उन्मूलन किया जा रहा है। परि...