गोड्डा, जून 8 -- झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर आदिम जनजातीय समूह (पीवीटीजी) पहाड़िया समुदाय के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, पुलिस जन विश्वास को मजबूत बनाने तथा सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी संदेशों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस द्वारा सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो दिवसीय ग्राम सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 6 एवं 7 जून को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने पहाड़पुर जागीर, चंदना एवं तिलाबाद सहित कई गांवों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों और पहाड़िया समुदाय के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। प्रारंभिक दौर में ग्रामीणों के बीच पुलिस को लेकर संकोच और झिझक देखने को मिली, लेकिन जैसे जैसे...