बलरामपुर, अप्रैल 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा में ग्राम समाज के पानी की जमीन पर खड़े हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनारकली ने लेखपाल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने की गई शिकायत में बताया कि ग्राम समाज भूमि पर लगे चार सागौन, एक जामुन व एक सेमर के पेड़ जो पूरी तरह हरे व विकसित थे उन्हें अवैध रूप से काटकर उठा लिया गया। आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिनके नाम भी शिकायत पत्र में दर्ज हैं। घटना के बाद से गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लेखपाल राजीव पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें कटान की पुष्टि हुई है। वहीं राजस्व ...