ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
चंदौली, जून 16 -- इलिया। इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के समीप ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। रकबा संख्या 519, 520 एवं 522 की ग्राम समाज की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत और जांच के बाद न्यायालय के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। इसके बाद भूमि का समतलीकरण भी कराया गया। राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पैमाइश एवं सीमांकन कराकर कब्जामुक्त कराई गई भूमि को ग्राम समाज की संपत्ति के रूप में सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.