ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण रुकवाया
फतेहपुर, जून 18 -- छिवलहा। कस्बा रज्जीपुर छिवलहा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर कथित अवैध कब्जा कर निर्माण करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत पर चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर बुलाकर जांच कराई। जांच में ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य होता मिला, जिस पर तत्काल रोक लगा दी गई। आरोप है कि जियाऊल पुत्र आलेहसन जेसीबी से नींव खुदवाकर निर्माण करा रहे थे। मामले में राजस्व विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है। यह भी पढ़ें- मछलीशहर के बटनहित गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- दूसरे की भूमि पर जबरन निर्माण का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.