हरदोई, फरवरी 3 -- बिलग्राम, संवाददाता। कोतवाली बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ग्राम करेहका में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम में दर्ज नवीन परती, गाटा संख्या 11, रकबा 0.0750 हेक्टेयर पर कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा था। लेखपाल मयंक कुमार वर्मा की तहरीर के अनुसार भूमि के आंशिक हिस्से पर कमलेश, सुषुपाल, भीषम, भीम और अर्जुन निवासी नयापुरवा, मजरा कटरी करेहका द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। लेखपाल ने बताया कि मना करने के बावजूद आरोपी रात के समय मौका पाकर निर्माण कार्य जारी रखते थे। साथ ही इसी गाटा के आंशिक भाग पर तोताराम द्वारा भी अवैध कब्जा किया गया था। लेखपाल ने कहा कि पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.