मुरादाबाद, फरवरी 3 -- ग्राम समाज की भूमि कब्जाने और एनएस महाविद्यालय के प्रबंधक अमित प्रताप सिंह को धमकाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पूर्व सपा जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार भारती सहित सभी आरोपी फरार हैं,पुलिस ने दबिश डाली तो सभी आरोपी फरार पाए गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर स्थित ग्राम समाज की भूमि कब्जाने पर एन एस महाविद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया था। प्रबंधक ने न्यायालय के आदेश पर रामपुर घोघर निवासी राकेश कुमार चमन सिंह पुत्र गण कल्लू सिंह रामवती पत्नी कल्लू सिंह, सूरजन नगर निवासी सहदेव सारथी पुत्र लाखन सिंह और लाखन सिंह पुत्र चेतन सिंह के अलावा कनकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार भारती पुत्र खानचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को लाखन सिंह को गिरफ्तार...