ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन,केस
लखनऊ, मई 19 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा में अवैध खनन जोरों पर है। ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल ने दौरा कर मामला सही पाया, जिसके बाद लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। लेखपाल कुमार सौरभ के मुताबिक 16 मई को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बंथरा सिकंदरपुर स्थित राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज गाटा संख्या 1024 और 1023 पर अवैध रूप से मिट्टी खनन होता पाया गया। खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मिट्टी का खेल, किलनहाई नदी पर मंडराया संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.