सहारनपुर, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर भरावड़ में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। उबले पाथने और बारात घर निर्माण के विवाद में दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मिर्जापुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के अनुसार रमेशचन्द्र पुत्र तुंगल निवासी नूरपुर भरावड़ ने तहरीर में बताया कि वह गांव में अन्य लोगों की तरह ग्राम समाज की जमीन पर उबले पाथते हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर सुनील पुत्र हरचन्द अपने साथियों रवि पुत्र ज्ञानचन्द, अरविन्द पुत्र ज्ञानचन्द और अमन पुत्र मामचन्द के साथ सोमवार की शाम वहां पहुंचे और रमेशचन्द्र व उसके पुत्र आशु के साथ मारपीट की। हमलावरों ने उबले पाथने से रोकने और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर रवि पुत्र ज्ञानचन्द ने आरो...