बरेली, मई 8 -- बरेली। परसूनगला गांव की प्रधान अनीता देवी, अजय कुमार, प्रवेश कुमार, पंकज कुमार, धर्मपाल आदि ने गुरुवार को डीएम के नाम शिकायती पत्र दिया। लोगों ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान के पास ग्राम समाज का नाला है। पास में ही स्कूल व शिव मंदिर है। धौंरा टांडा के कुछ लोगों ने ग्राम समाज के नाले को पाटकर सरकारी स्कूल के पास में राइस मिल बनाने को बुनियाद खोद दी है। आबादी के पास मिल बनाने को मना किया तो लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो गये। लोगों ने जांच कर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ग्राम समाज का नाला पाटकर मिल निर्माण का विरोध यह भी पढ़ें- नगर परिषद का वार्ड दो विकास से वंचित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.