सराईकेला, मार्च 7 -- खरसावां : कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के गोमेयाडीह पंचायत अंतर्गत ईचाडीह मौजा के सेक्रेडीह टोला में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपनी धर्मपत्नी बासंती गागराई के साथ शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कुचाई के गोमेयाडीह पंचायत के मौजा ईचाडीह के टोला सेक्रेडीह, तीरपण्डीह, जाराटोला, कुईनगुटू, लातार टोला में नया चबूतरा और नया सड़क निर्माण की माग की। ग्रामीणों ने बताया कि पांडाडीह, सोसोडोबा से कुईनगुटू, टूटीउली तक पांच किलोमीटर, तीरपण्डीह से सेक्रेडीह होते हुए बाहासारना टुसू मेला पीडी आराहॉगा मुख्य सड़क तक दो किलोमीटर, सेक्रेडीह से सेलायडीह, सुगीडीह मुख्य सड़क तक तीन किलो मीटर सड़क निर्माण और रायसिदरी पहाडी में एक बडा पुल निर्माण तथा कुईनगुटू टूटीउली में एक प...