पाकुड़, फरवरी 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के साथ माहवारी पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इन दिनों नैपकिन या साफ कपड़े का ही उपयोग करें। इस्तेमाल के बाद उन्हें जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। यदि हम इसे कचरे में फेकते हैं तो यह इधर-उधर ही नजर आता है और हमारे गांव को गंदा और दूषित दिखाता है। माहवारी को लेकर महिलाओं एवं किशोरियों को विशेष तौर पर जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.