आदित्यपुर, अप्रैल 14 -- गम्हरिया, संवाददाता। गम्हरिया प्रखंड की बुरूडीह पंचायत के शिवपुर गांव में प्रस्तावित पोस्ट हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट योजना को लेकर ग्रामसभा हुई। ग्राम प्रधान हरदेव नायक की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में इसका विरोध किया गया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के किसी भी योजना को क्षेत्र में लागू होने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सीओ के नाम आवेदन सौंप योजना पर आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस योजना की पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही ग्रामसभा से इसकी स्वीकृति ली गई। इसे गांव की सार्वजनिक जमीन और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी न...