देवघर, जून 5 -- अंचल कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधान मूल रैयतों की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने 2025 से मई 2026 तक के लंबित प्रोत्साहन राशि यथाशीघ्र भुगतान की मांग की। कहा कि लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रधानों के कार्य क्षेत्र में होने वाले सभी प्रकार की ग्रामसभा में सूचना देने व भागीदारी व सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गयी। साथ ही सरकारी गौचर व गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत के बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। वहीं गांव में जन-कल्याणकारी योजनाओं में योग्य व जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए प्रधानों की सहमति व भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में अनूप कुमार, कृष्णा प...