ग्राम सभा में पीएम आवास योजना के 751 लाभुकों की सूची पढ़ी गई
बांका, सितम्बर 29 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 की प्रारूप की प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन पंजवारा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया भोला पासवान ने की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं आवास प्लस के तहत तैयार प्रतीक्षा सूची को उपस्थित ग्रामीणों के बीच जनप्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। सूची में कुल 751 लाभुकों के नाम शामिल हैं। इस दौरान योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामसभा में पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, उपमुखिया प्रेमलाल मांझी, आवास सहायक मनीषा, पंचायत सचिव सह नोडल पदाधिकारी रवि कुमार तथा विकास मित्र कैलाश दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: पीएम आवास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.