ग्राम सभा में करमडीह को राजस्व ग्राम बनाने पर बनी सहमति
रांची, मई 28 -- कर्रा प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में गुरुवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव को नया राजस्व ग्राम बनाने को लेकर आम सहमति बनी। साथ ही गांव के लिए नए ग्राम प्रधान के चयन का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की जानकारी बैठक में बताया गया कि लगभग 110 की आबादी वाले करमडीह गांव में अलग सरना स्थल, देवी मंडप, पनभरा, कोटवार और हड़गड़ी जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। वर्तमान ग्राम प्रधान मुकुंद पहान ने अपनी सहमति से गांव के प्रफुल्ल संगा को नया ग्राम प्रधान नियुक्त किया।
सरकारी योजनाओं पर चर्चा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पड़हा संयोजक महादेव मुंडा ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राम सभा को मजबूत करने एवं पेसा कानून के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.