जमशेदपुर, मार्च 6 -- ग्राम सभा बालीगुमा ने वहां प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय निर्माण का विरोध किया है। ग्राम सभा की मांझी आखड़ा में गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का निर्णय लिया गया। माझी बाबा रमेश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिन्हित जमीन वार्ड नंबर 10 खाता नंबर 727, प्लॉट नंबर 799 की जमीन को श्मशान भूमि बताया है और कहा कि चूंकि वहां उनके पूर्वजों के समय से अंतिम संस्कार होता रहा है, इसलिए वहां पर किसी भी प्रकार के निर्माण का वे विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि उसी जगह पर बालीगुमा गोड़गोड़ा टोला, दहाड़ टोला, खिखड़ीगुटू, धर्मबांध, गाजाडीह, ऊपर टोला आदि के लोगों के सबों को दफनाया जाता रहा है और यह स्वतः प्रमाणित है, क्योंकि वहां पर बिंदु चांदन जाहेरगढ़ धर्म स्थान भी है। उन्होंने कहा कि वह बालिगुमा को नगर ...