चाईबासा, जून 8 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के बड़ा लगिया पंचायत के जोगी दारू गांव की ग्राम सभा ने दूसरे गांव के ग्रामीणों को मतदाता सर्वे में शामिल नहीं करने की मांग की है। इसे लेकर राजस्व ग्राम जोगी दारू के ग्राम सभा की एक बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि गांव की सीमा पर वनों की कटाई कर तोड़ागबासा टुगरी में अन्य गांव तिलाई सूद, कबरा गुट्टू, बड़ा लगिया, बरकेला, सोसाग गुट्टू तथा हेस्साबाध के 60 से 70 ग्रामीणों के परिवार अवैध रूप से बस गए हैं। इसकी शिकायत वन विभाग से की गई है पर अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- नगड़ी में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर की जांच की मांग ग्राम सभा की बैठक में उपायुक्त से अनुरोध किया गया है कि इन सभी बाहरी ग्रामीणों को अपने ही राजस्व गांव जहां के यह स्थाई खतियानी रैयत हैं, उसी गांव में जनगणना स...