रांची, जनवरी 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के झटगांव स्थित करकरी नदी तट पर गुरुवार को पंच परगना आदिवासी संघ द्वारा पेसा नियमावली पर एकदिनी कार्यशाला कलेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक विकास कुमार मुंडा ने कार्यशाला की शुरुआत खूंटी के संगा पड़हा अध्यक्ष सोमा मुंडा के निधन पर मौन रखकर की। इसके बाद विधायक ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिले पेसा एक्ट 1996 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 पृष्ठों की सरल नियमावली में बदलकर ऐतिहासिक कार्य किया है। अब ग्राम सभा को विवादों की सुनवाई, दंड देने और वन उपज पर नियंत्रण का अधिकार है। यहां तक कि पुलिस को भी गिरफ्तारी के लिए ग्राम सभा की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की समीक्षा और उन्हें पारित करने का अधिकार भी अब ग्रामीणों क...