देवघर, जनवरी 29 -- देवघर,प्रतिनिधि इंडोर स्टेडियम देवघर परिसर में ग्राम प्रधान मूल रैयत प्रधान संघ की जिला स्तरीय बैठक संघ के अध्यक्ष श्यामाकांत झा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव के बारे में संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों की सम्मान राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए जो कई महीनों से लंबित है। सभी ग्राम प्रधान मूल रैयतों को ग्राम सभा के पदेन अध्यक्ष का अधिकार दिया जाए, ताकि गांवों का समेकित विकास हो सके। ग्राम प्रधान एवं मूल रैयतों द्वारा दिए गए आवेदनों पर न्यायालय में सरकारी खर्च पर मुकदमा लड़ा जाए। उच्च न्यायालय रांची एवं झारखंड सरकार से निर्देश दिया गया है कि प्रधानी मौजा एवं मूल रैयती मौजा में ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत अपने मौजा का लगान वसूल कर अंचल का...