प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। प्रतापपुर के पिलखिनी ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव के ऊपर अनियमितता के आरोप लगे हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डीएसओ सुनील सिंह ने जांच की तो तमाम आरोपों को सही पाया गया। जिसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। गांव के भोला शंकर मिश्र ने डीएम से शिकायत की थी। गांव में नाली निर्माण के लिए एक लाख 42 हजार 900 रुपये निकाला गया था, लेकिन जांच में बहुत कम लागत से काम हुआ पाया गया। शेष राशि को वित्तीय अनियमितता पाया गया। वहीं अलग-अलग वर्षों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम में गुणवत्ता की कमी पाई गई। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा के कार्यों में अनियमितता, सचिव और प्रधान दोषी रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूलों में जगह-जगह टाइल्स टूटी थी। हैंडपंप रिबोर के लिए हजारों रुपये निकाले गए, लेकिन उसकी कोई पत्रावली को दिख...