औरैया, मई 7 -- फफूंद, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कनौती में ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। विरोध के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में 20 लाख कीमत की सरकारी जमीन खाली कराई गई। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने जेसीबी चलवाकर कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रशासन के अनुसार ग्राम कनौती की गाटा संख्या सात, क्षेत्रफल 0.0850 हेक्टेअर भूमि पंचायत घर के नाम दर्ज है। इस सरकारी जमीन पर गांव निवासी कमलेश, श्रीकृष्ण और हरिकृष्ण द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत और जांच के बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा की मौजूदगी में फफूंद पुलिस औ...