एटा, जून 17 -- थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने सीओ एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया। राजस्व विभाग के अनुसार गांव दहेलिया पूठ निवासी बलवीर सिंह ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से दुकान एवं आवासीय परिसर का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। शिकायत पर प्रशासन ने जांच की। जांच में भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने सीओ अलीगंज, पुलिस बल के साथ मिलकर निर्माण को ध्वस्त करा दिया। यह भी पढ़ें- अवैध कब्जा जेसीबी लगाकर हटाया कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्व विभाग के अनुसार कब्जामुक्त कराई गई ग्राम सभा की भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। प्रश...