बलिया, जून 7 -- बलिया, संवाददाता। उपनिदेशक (पंचायत)आजमगढ़ मंडल अभय कुमार शाही ने मंडल के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को निर्देश दिया है कि पंचायत सचिवालय व सामुदायिक शौचालयों के सफल संचालन के लिए कर्मचारियों और केयर टेकरों का समय से भुगतान करें। उन्होंने एडीओ पंचायत को स्पष्ट निर्देश दिया कि भुगतान समेत अन्य समस्या समाधान के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कर यथाशीघ्र समस्या का समधान कराएं। पंचायत सचिवालयों और सामुदायिक शौचालयों का संचालन जनहित के लिए बेहद जरूरी है। चेतावनी दी कि इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली क्षम्य नहीं होगी।बता दें कि पिछले दिनों पंचायत सहायकों ने ग्राम सचिवालय के संचालन में आ रही समस्याओं समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा था। इसके गंभीरता से लेत...