ग्राम सचिवालय और प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी
गोरखपुर, मई 14 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा गांव में बुधवार देर शाम चोरों ने पंचायत भवन स्थित ग्राम सचिवालय और प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा गैस सिलेंडर, आलमारी, कुर्सियां, कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह गांव के लोग टहलने निकले तो दोनों भवनों के टूटे ताले देखकर घटना की जानकारी हुई। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.