बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- किसान मेला का आयोजन कर अधिकारियों ने दिये टिप्स फोटो : किसान मेला-राजगीर के कृषि मेला में लगाये गये किसान मेला में शामिल अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक। राजगीर, निज संवाददाता। महोत्सव की समाप्ति के बाद भी ग्राम श्री मेला का आयोजन किया जा रहा है। कृषि प्रदर्शनी में मंगलवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आये किसानों को आधुनिक खेती की नयी तकनीक सिखायी गयी। अधिकारियों ने किसानों को कई टिप्स दिये। इससे पहले डीएओ नीतेश कुमार, सहायक निदेशक, रसायन दुर्गा रंजन, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण संतोष कुमार, सहायक निदेशक, उद्यान राकेश कुमार व सहायक निदेशक, बीज धनंजय कुमार सिंह ने दीक जलाकर इसका उद्घाटन किया। किसानों को फूलों की खेती, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व मत्स्य पालन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कम लागत में...