पाकुड़, जनवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कानिझाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रास बिहारी दास ने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में अभिभावकों के बीच ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक रास बिहारी दास ने उपस्थित अभिभावकों से ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है गांव में शिक्षाप्रद वातावरण का सृजन करना। साथ ही शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों में संलग्न करना। गांवों में पढ़ने की संस्कृति का विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.