ग्राम शिक्षा संगम : ग्रीष्मावकाश में भी बच्चों हो रही पढ़ाई
धनबाद, जून 8 -- खेड़बाड़ी नया प्राथमिक विद्यालय में ग्राम शिक्षा संगम के तहत ग्रीष्मावकाश में भी बच्चों की पढ़ाई जारी है। रविवार को वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत गोप ने बच्चों को एक छायादार पेड़ के नीचे बोरे पर बैठाकर पढ़ाया। गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था की तर्ज पर पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को ले बच्चों में खासा उत्साह था। एचएम दिलीप गोप का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान सरकारी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई ठहर सी जाती है। ग्राम शिक्षा संगम बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की महत्वपूर्ण पहल है। इसे लेकर बच्चों के साथ अभिभावकों में खुशी है। इसके तहत गृष्मावकाश के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े कोइ भी पढ़े-लिखे कोइ भी सदस्य या ग्रामीण इस दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में भी जारी रहेगी पढ़ाई, सरकारी स्कूलों में शुरू होगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.