आगरा, जून 13 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह बघेल का ग्राम विकास सहकारी बैंक के अलीगढ़ मंडल डायरेक्टर बनाए जाने पर स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत सम्मान समिति के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर किया। समिति के महामंत्री सोहनलाल ने उनको पटका माला एवं शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया, समिति के सदस्यों ने भी माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। सम्मानित करने वालो में सोहनलाल बघेल, जमुना प्रसाद बघेल, डा. हेमेंद्र बघेल, अमर सिंह बघेल, सतीश चंद्र बघेल, सतीश चंद्र पाल, योगेंद्र बघेल, संतोष बघेल, गौरव पाल, मनोज बघेल, आमोद बघेल, राकेश बघेल, सत्यपाल बघेल समेत अन्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नितिन चौरसिया बने जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...